फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : symbolic
विज्ञापन
इब्राहिमपुर पुलिस की मदद से बुधवार रात एसओजी टीम ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर बेंचू सिंह यादव के मुुताबिक एसओजी प्रभारी संजय सिंह बुधवार रात टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जियापुर पुलिया के पास बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी को पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना दी तो वे भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिया के निकट दो युवक पहुंचे। पुलिस टीम को देख दोनों भागने का प्रयास करने लगे। इस पर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो एक के पास से पिस्टल तो दूसरे के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। युवकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी अखिलेश तिवारी व सूरज सिंह के रूप में हुई। इस मौके पर उमेश यादव, प्रदीप सिंह, अबू हसन, सुनील व वेद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें