इब्राहिमपुर पुलिस की मदद से बुधवार रात एसओजी टीम ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर बेंचू सिंह यादव के मुुताबिक एसओजी प्रभारी संजय सिंह बुधवार रात टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जियापुर पुलिया के पास बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी को पहुंचे थे।
उन्होंने इसकी सूचना दी तो वे भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिया के निकट दो युवक पहुंचे। पुलिस टीम को देख दोनों भागने का प्रयास करने लगे। इस पर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो एक के पास से पिस्टल तो दूसरे के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। युवकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी अखिलेश तिवारी व सूरज सिंह के रूप में हुई। इस मौके पर उमेश यादव, प्रदीप सिंह, अबू हसन, सुनील व वेद सोनी आदि मौजूद रहे।