फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में व्यापारी नेता समेत तीन घायल

Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर बाजार में शुक्रवार देर शाम सशस्त्र बदमाशों ने एक किराना दुकान से लूट के इरादे से कई चक्र फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों की पिटाई व फायरिंग से किराना व्यापारी तथा उसके पुत्र के अलावा एक अन्य युवक भी  घायल हो गया। प्रमुख किराना व्यवसाई व राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी की बाजार में ही दुकान है।
विज्ञापन


 शुक्रवार देर शाम जब वे दुकान बंद करने की तैयारी में थे कि एक बाइक पर सवार होकर तीन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और लूट का प्रयास किया। व्यापारी के अलावा उनके पुत्र भोलू ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी। छीना-झपटी के बीच बाजार निवासी चंपक भी वहां पहुंचा तो उसे भी बदमाशों ने गोली मार दी।

इससे भोलू व चंपक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि व्यापारी नेता शैलेंद्र की बट से पिटाई करने के साथ ही उन पर भी गोली चलाई गई। हालांकि उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। इस बीच पकड़े जाने के भय से तीनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। बदमाश लूट की रकम ले जाने में सफल हुए या नहीं, यह खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तीनों घायलों को जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया है। दो और लोगों को भी गोली लगने की सूचना है। समाचार मिलते ही पहुंची पुलिस ने फरार बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी है। समाचार प्रेषण तक बड़ी तादाद में ग्रामीण भी लाठी-डंडा व टार्च लेकर बदमाशों की घेराबंदी किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें