जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रणजीत (14) पुत्र रामजनम रविवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर गांव निवासी राजाराम (40) पुत्र प्रयागी रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय अकबरपुर नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बसखारी थाना क्षेत्र बसखारी बाजार निवासी दयाशंकर (55) पुत्र रामउजागिर रविवार देर शाम बाजार के निकट सड़क पार करते समय एक बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।