फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला की हत्या

Sun, 11 Dec 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
beaten - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना अंतर्गत मनेरीपुर सरावां ग्राम पंचायत के सरावां सुल्तानपट्टी गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद में एकजुट हुए लोगों ने एक विधवा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक हमलावर घर में ताला बंद कर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सांस चलने की उम्मीद में परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से महिला को लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पौत्र ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

  जानकारी के अनुसार आलापुर थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित मनेरीपुर सरावां ग्राम पंचायत के सरावां सुल्तानपट्टी गांव निवासिनी विमला देवी (60) पत्नी आद्या प्रसाद का गांव के ही आत्मा गोस्वामी से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। आत्मा गोस्वामी मुर्गी व बकरी पालन का भी कार्य करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि अक्सर उसकी मुर्गी व बकरी विमला देवी के खेत में जाकर नुकसान कर देती थी। विमला रविवार सुबह इसी को लेकर आत्मा गोस्वामी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि इससे नाराज आत्मा व उसके परिवारीजनों ने विमला को पकड़ लिया और लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि महिलाओं ने विमला देवी का बाल पकड़कर भूमि पर गिरा दिया।

इसके बाद पुरुषों ने उसकी लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में महिला बेहोश हो गई।    ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर घर बंदकर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच विमला देवी के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। सांस चलने की उम्मीद में वे सब ग्रामीणों की मदद से महिला को लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामअवतार ने बताया कि मृतका के पौत्र देवेंद्र ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मृतका के पति आद्या प्रसाद का लगभग आठ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसके दो पुत्रों में से एक पुत्र की मौत हो चुकी है। महिला अपने पौत्र देवेंद्र व पुत्र वधू के साथ रह रही थी। उसका एक पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें