फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट होने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, मुंह-कान से निकला खून

Tue, 18 Oct 2016 10:02 PM IST
अंबेडकरगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नसीरपुर में विलंब से पहुंचने पर कक्षा आठ के छात्र की एक शिक्षक ने बुरी तरह पिटाई कर दी। जिस कारण उसके मुंह व कान से खून निकलने लगा। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही विद्यालय पहुंचे परिवारीजनों ने पहले जहांगीरगंज सीएचसी में इलाज करया, फिर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर छात्र के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। 

जानकारी के अनुसार इसौरी गांव निवासी बलराम का 14 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न नसीरपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। बताया जाता है कि मंगलवार को वह निर्धारित समय से कुछ देर बाद विद्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे एक शिक्षक भड़क गया और उसने उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने देर से आने का कारण बताने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक न सुनी और पिटाई करते रहे।

शिक्षक की पिटाई से छात्र की तबियत बिगड़ गई और उसके कान व मुंह से खून निकलने लगा। यह देख वहां मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। एक-दो शिक्षक तो हालत की गंभीरता को देखते हुए वहां से खिसक लिए।

इस बीच मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल छात्र को लेकर सीएचसी जहांगीरगंज गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए छात्र को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

छात्र की हालत देख परिवार की महिला सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में छात्र के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ नीरज राय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

थाने में अभी तहरीर नहीं पड़ी है। यदि तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज रामचंदर मौर्य ने बताया कि उन्हें अब तक जो सूचना मिली है, उसके अनुसार छात्र शरारत कर रहा था। इस पर शिक्षकों ने उसे डांटा फटकारा था। अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है, तो प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई तय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें