फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर से 12 हजार के स्टांप चोरी

Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सोमवार रात जनपद न्यायालय परिसर से आठ स्टांप विक्रेताओं के बाक्से का ताला तोड़ डाला। चोरों ने करीब 12 हजार रुपये के स्टांप और लगभग छह हजार रुपये नगदी पार कर दी। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर स्टांप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित स्टांप विक्रेताओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन घरों व दुकानों के ताले टूट रहे हैं। इनमें से अधिकतर चोरी की वारदातों का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

सोमवार रात चोरों ने जनपद न्यायालय परिसर स्थित शेड नंबर छह, सात व आठ में स्थित आठ स्टांप विक्रेताओं के बाक्स का ताला तोड़ डाला। चोर वकालतनामा, लगभग 12 हजार रुपये का स्टांप व छह हजार नगदी ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी स्टांप विक्रेताओं व अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित स्टांप विक्रेताओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें