फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर में बूचड़खाना, अलीगंज में गोदाम सीज

Fri, 24 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अवैध बूचड़खानों पर शिकंजा कसने को लेकर शुक्रवार को भी छापेमारी अभियान चला। जलालपुर तहसील क्षेत्र के जफराबाद में एक बूचड़खाना व अलीगंज में पशु खाल का एक गोदाम सीज कर दिया गया। उधर, टांडा में शुक्रवार सुबह पुलिस के छापे में प्रतिबंधित पशु वध का मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मौके से मिली पशुओं की खाल व मांस जांच के लिए भेजवा दिया, वहां से पशु वध के औजार भी बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

 जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पशुओं के अवैध कारोबार व पशु वध पर रोक लगाने को लेकर जलालपुर पुलिस ने भी शुक्रवार को कार्रवाई की। एसओ परमानंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जफराबाद मोहल्ले में छापा मारा। वहां एक बूचड़खाना मिला, जिसका लाइसेंस वर्ष 2012 में समाप्त हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। मौके पर कोई आरोपी भी नहीं मिला। टीम ने इस पर बूचड़खाने को सीज कर दिया। हालांकि मोहल्ले में ही अवैध रूप से संचालित होने वाले कई मिनी बूचड़खानों की तरफ टीम ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते लोगों में नाराजगी का भी माहौल दिखा।

 टांडा प्रतिनिधि के अनुसार अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीपुरा में छापेमारी कर पशुओं की खाल के एक गोदाम को सीज कर दिया। वहां बड़ी मात्रा में पशुओं की खाल मिली है। पुलिस ने गोदाम सीज होने के साथ ही खाल की जांच भी करवाने का निर्णय लिया है।

उधर टांडा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह नगर के नैपुरा मोहल्ले में कोतवाल वकील सिंह यादव के नेतृत्व में छापेमारी की तो वहां प्रतिबंधित पशु वध का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस टीम को देख पशु वध में लिप्त लोग भागने लगे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया।

कुछ दूर बाद पुलिस ने एक आरोपी बब्लू को दबोच लिया जबकि नसीम, दुबेर व पुल्लर पुत्रगण ताज मोहम्मद निवासी नैपुरा भाग निकले। पुलिस टीम ने घटना स्थल से प्रतिबंधित पशु मांस के अलावा खाल व जानवर काटने का औजार बरामद किया। पशु मांस व चमड़े को कब्जे में ले कर जांच के लिए भेज दिया।

कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से एक की गिरफ्तारी की गई है जबकि तीन युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें