फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल

Sun, 04 Oct 2015 11:19 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के उमरावां गांव निवासी पवन कुमार (26) पुत्र अवधेश शनिवार देर सायं बाइक से भीटी बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। पवन को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी कृष्णकुमार की पत्नी सीमा (32) शनिवार देर सायं गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। आलापुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नसरुल्लाह (60) रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी सुधांशु (30) पुत्र सुधीर शनिवार देर सायं बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे स्थ्ाानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के अरियौना गांव निवासी दिव्यांशु (24) व विजय (26) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय फायर स्टेशन के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इनकी बाइक में टक्कर मारने वाला युवक बाइक समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें