फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के दुकान से ले उड़े 14 सोने की चेन

Tue, 01 Nov 2016 10:29 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण देखते-देखते ग्राहक बनकर आए उचक्के 14 सोने की चेनों से भरी झोली लेकर भाग निकले। झोली में करीब 150 ग्राम वजन की कुल चेन थीं। वारदात की तहरीर कोतवाली में दी गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली से एक फर्लांग की दूरी पर पुराने सरकारी अस्पताल के सामने मोहल्ला नेहरू नगर में राजबहादुर ज्वैलर्स की दुकान है। मंगलवार सुबह दुकान खोलते ही करीब 10 बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति एक 25 वर्षीय युवक के साथ दुकान में घुसा और पहले सोने के टॉप्स दिखाने की बात कही।

टॉप्स देखते-देखते सोने की चेन व लॉकेट दिखाने को कहा। दोनों अपने को पीडब्लूडी विभाग का रहे थे। कार दुकान से दूर पर खड़ी की हुई थी। दुकानदार के अनुसार उन दोनों ने टॉप्स वापस कर दिया और वह थैला ले लिया, जिसमें 14 सोने की चेन थीं।  
विज्ञापन


एक-एक कर वे दोनों उसे देखने लगे। इसके बाद कार तक सभी चेन ले जाकर एक महिला को दिखाने की बात कहकर निकल भागे। दुकानदार के मुताबिक उन दोनों का पीछा करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सराफा व्यवसाई के मुताबिक 14 सोने की चेन लगभग डेढ़ सौ ग्राम की थीं, जिसकी कुल कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये थी। पीड़ित ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि मामले में छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें