फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो किशोरी ने खाया जहर

Thu, 21 Jul 2016 11:56 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
poison - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एक किशोर ने भी बुधवार देर रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


परिवारीजन के अनुसार महरुआ थाना अन्तर्गत नरसिंहदासपुर गांव निवासिनी आरती (18) पुत्री राजेश बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर दिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा।

कमरे से आ रही कराहने की आवाज सुनकर परिवारीजन वहां पहुंचे और किसी प्रकार दरवाजा खुलवाकर अंदर गए। वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। किशोरी पेट पकड़े हुए तड़प रही थी। उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत लगातार बिगड़ती रही।
विज्ञापन


जहर खाने की जानकारी होने पर परिवारीजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजन के अनुसार किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर आरती ने जहर खा लिया।

उधर अकबरपुर थाना अन्तर्गत काशीपुर गांव निवासी अमित दुबे (17) पुत्र रमेश ने बुधवार देर रात जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें