फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मां-बेटे को लाठी-डंडे से पीटा

Sat, 20 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
लाठी से प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत खजावां मीरानपुर गांव में शुक्रवार देर शाम मामूली विवाद में एकजुट हुए लोगों ने एक वृद्धा की पिटाई कर दी। वृद्धा को बचाने पहुंचे उसके पुत्र की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में  तहरीर दे दी है। खजावां मीरानपुर गांव निवासिनी पतेना (65) पत्नी रामकुमार का गांव निवासी रामकेवल पुत्र प्रहलाद से किसी बात को लेकर शुक्रवार देर शाम विवाद हो गया।
विज्ञापन


कहासुनी के बीच आरोप है कि रामकेवल पक्ष की तरफ से एकजुट हुए लोगों ने पतेना की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार मचाती हुई पतेना घर के अंदर भागी। विपक्षियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया।

महिला को बचाने पहुंचे उसके पुत्र जगदंबा (45) की भी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में पतेना व जगदंबा को चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर के जरिये विपक्षियों पर मारपीट के साथ-साथ घर में घुसकर लूटपाट का भी आरोप लगाया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेज छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें