रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर ऊंघ रहे एक यात्री ने जेब से पर्स निकाल रहे चोर को धर दबोचा। मौजूद यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की फिर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने यात्री की तहरीर पर युवक का चालान चोरी और माल बरामदगी में किया है। घटना शुक्रवार रात 12:30 बजे की है।
जीआरपी में इसराफ अहमद निवासी बरहमपुर, थाना कंधई, जिला प्रतापगढ़ द्वारा दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वह साथियों के साथ काउंसलिंग से लौटकर यात्री प्रतीक्षालय में कुर्सी पर बैठा था।
बैठे-बैठे उसे नींद आ गयी। तभी एक युवक जेब से पर्स निकालने लगा। उसने उस युवक को दबोच लिया। इसराफ व उसके साथियों ने चोर की धुनाई के बाद तहरीर देकर जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने से बताया गया कि यात्री के पर्स में 410 रुपये थे।
काउंसलिग कराकर लौटा युवक साथियों संग ट्रेन से प्रतापगढ़ चला गया। पकड़े गये युवक मो. महताब, निवासी ऋषि टोला थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद का चालान शनिवार को चोरी और माल बरामदगी में किया गया।