फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या

Sat, 16 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के करमैनी गांव में महिला की हत्या के बाद शनिवार को बिलखते परिवारीजन व रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देरशाम चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने खुद पर भी चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की। पति का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना को किसलिए अंजाम दिया गया, पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


करमैनी गांव में शुक्रवार देरशाम उस समय चीख-पुकार मच गई जब गांव निवासी प्रमोद पुत्र संतराम ने पत्नी गीता देवी (35) पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों व अन्य परिवारीजनों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण पहुंचे तो मौके की हालत देखकर सन्न रह गए।

प्रमोद वहां घायल पड़ा कराह रहा था जबकि खून से लथपथ गीता देवी बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में दोनों को बसखारी सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रमोद को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


देर रात ग्रामीण गीता का शव व घायल प्रमोद को लेकर वापस गांव आ गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान थे। माना जा रहा है कि चाकू से घटना को अंजाम दिया गया। 

उधर, घायल पति को जलालपुर पुलिस ने रफीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। दरअसल पत्नी पर चाकू से कई वार करने के बाद उसने जान देने के लिए खुद पर ही कई वार किए थे। रफीगंज सीएचसी से प्रदीप को बाद में जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस बीच गीता के मायके जलालपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से पहुंचे उसके पिता रामगरीब ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रमोद के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के कारण का कोई खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। मायके पक्ष ने कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है और प्रमोद के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। एसओ जलालपुर एनके पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें