स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ियानी गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर डेढ़ लाख की नकदी समेत लगभग पांच लाख के आभूूषण पार कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना बसखारी पुलिस को तहरीर देकर की है।
पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बढ़ियानी निवासी रुद्रप्रसाद उपाध्याय ने बसखारी थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर के जरिये बताया कि 19 अक्तूबर की रात जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी कुछ चोर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी तथा लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
चोर एक मोबाइल भी अपने साथ उठा ले गए। परिवारीजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। घर में सामान बिखरा पड़ा देख वे सब सन्न रह गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।