फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवाकर गैंगरेप, चार पर केस

Thu, 06 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी बालिका का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी लेकिन सुनवाई न होने पर बाद में एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये पीड़ित बालिका के पिता ने कहा है कि 28 सितंबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री कुछ सामान लेने घर के पास स्थित दुकान पर गई हुई थी। इसी बीच दो बाइक से वहां पहुंचे महरुआ थाना अंतर्गत मंशापुर करौना गांव निवासी चार युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

तीन दिन बाद अपहर्ता उसकी पुत्री को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। साथ ही किसी को बताने या फिर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी बालिका ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। यह भी बताया कि उन लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


इस पर वह बालिका को साथ लेकर थाने पहुंचा व पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इस पर पीड़ित परिवार ने बीते दिनों जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से भेंट की और केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय सिंह ने महरुआ पुलिस को केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद बीते दिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंशापुर करौना गांव निवासी अखिलेश, जसवंत, वीरेंद्र कुमार व रामबहादुर के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। एसओ अरशद सिद्दीकी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें