फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल

Thu, 11 Feb 2016 11:18 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रामनगर नरसिंहपुर गांव निवासी अंजली (18) पुत्री केशवराम बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी लालजी (25) पुत्र वंशबहादुर बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज बाजार निवासी राधे (78) गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी रंजीत कुमार (29) पुत्र रामखिलवान गुरुवार सुबह बाइक से महरुआ जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें