फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर

Fri, 30 Oct 2015 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना अन्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी प्रथम (25) अपने पिता श्यामलाल (55)  गुरुवार देर सायं बाइक से अकबरपुर आते समय शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी कमला (20) पुत्र रामलौट गुरुवार देर शाम अकबरपुर से गांव जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथिया गांव निवासी पवन (18) पुत्र लक्ष्मण शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय गांव के निकट ही अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघरमूसा गांव निवासी रवि (21) पुत्र दानबहादुर गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय जलालपुर नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें