फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में आठ घायल, गंभीर

Sat, 17 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।रामकला गांव निवासी ओमचंद्र (38) शुक्रवार सुबह अपनी पुत्री अंशिका (2) को अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित एक चिकित्सक को दिखाने पत्नी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन


कुर्कीबाजार के निकट एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में  तीनों गंभीर रूप से गायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मासूम को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं शाहपुर गांव निवासी महेंद्र (20) बाइक से अहिरौली बाजार गया था। वापस घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर आलापुर थाना अंतर्गत इंदईपुर गांव निवासी इश्तियाक (19) व मोहम्मद साबिर (18) को शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसखारी निवासिनी मीरा (25) को सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बसखारी बाजार निवासी विजय (21) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट दूसरी बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें