फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला हीरे में हुई गोलीबारी, एक घायल

Sat, 17 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ग्राम नगला हीरे में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम नगला हीरे में प्रधानी की रंजिश में शुक्रवार सुबह फिर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के बाद थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ पहुंची। तनाव के चलते कई थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


 बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरे प्रधानी की रंजिश के  चलते शुक्रवार सुबह हुई कहासुनी के बाद पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच गोलीबारी हो गई। इसमें वर्तमान प्रधान के पक्ष का प्रह्लाद पुत्र मौकम सिंह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी जिला मुख्यालय पर मीटिंग में गए थे। वह और सीओ भर्थना शिवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के लोगों के  बीच कायम तनाव को देखते हुए भर्थना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मय फोर्स व जिले से क्यूआरटी  के जवान नगला हीरे में भेजे गए। घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्राम नगला हीरे में तीन दिन पूर्व भी पूर्व प्रधान सुनील यादव व वर्तमान प्रधान बंटू यादव के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमे बकेवर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सत्तापक्ष के दवाव के चलते किसी पक्ष से गिरफ्तारी नहीं की। थानाध्यक्ष बकेवर भोलूसिंह भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें