फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर यात्री की मौत, तोड़ फोड़

Mon, 07 Mar 2016 10:54 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इसी बस से कुचल कर हुई युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार सुबह जलालपुर थाना क्षेत्र के नगपुर निवासी गमखार हुसैन (50) पुत्र इमाम अली जलालपुर से कटका तक जाने वाली एक प्राइवेट बस पर सवार हुआ। अकबरपुर जलालपुर मार्ग स्थित गंजा गांव के निकट बस के पहुंचने पर उसने उतरने के लिए रुकवाया। बताते हैं कि वह पूरी तरह उतर भी नहीं पाया था कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे गमखार लडख़ड़ा कर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसी दौरान बस का पिछला पहिया उस पर चढ़ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख बस चालक व परिचालक कूदकर भागने लगे।

चालक तो भागने में सफल रहा, लेकिन परिचालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर पत्थरबाजी कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। इस पर उसमें सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर यातायात भी ठप हो गया।
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाल महेंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि परिचालक व बस को थाने ले आई। कोतवाल महेंद्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें