फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में बम से हमला, युवक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मिझौड़ा कांड के घायलों से जानकारी लेने पहुंचे एसपी व एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी स्थित मिझौड़ा चीनी मिल गेट नंबर छह के निकट स्थित एक चाय-पान की दुकान पर बुधवार को जमकर मारपीट हुई व हथगोले चले। इसमें बम की चपेट में आए एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मारपीट की इस घटना में करीब छह से अधिक लोगों को चोटें आयी हैं।
विज्ञापन


घटना से काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का   माहौल रहा। सूचना मिलते ही भीटी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे   दी है। घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

 मिझौड़ा चीनी मिल के निकट बुधवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक बम के हमले व चीख-पुकार से अफरा-तफरी मच गई। भीटी तहसील  क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर निवासी रामबचन तिवारी की मिझौड़ा चीनी मिल के गेट नंबर छह के ठीक निकट छप्पर व टीनशेड में चाय-पान की दुकान है।
विज्ञापन


बुधवार को रामबचन अपने चारों पुत्र अश्विनी, प्रिंस, आदर्श व हिमांशु के साथ मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच करीब 20-25 लोग लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुुरू कर दिए। रामबचन के पुत्रों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मौके पर तीन-चार हथगोलों का भी प्रयोग हुआ लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस पक्ष से इनका प्रयोग किया गया। बम चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दूरदराज स्थित दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर भागने लगे।

 इसी बीच एक हथगोला विवाद में शामिल बहोरिकपुर निवासी प्रवेश पांडेय (30) पुत्र जगदंबा को लग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मारपीट व पत्थरबाजी में राजाराम के अलावा रामबचन व उसके चारों पुत्रों समेत कुल छह लोगों को चोटें आयी हैं। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना भीटी पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही भीटी एसओ सोमेश्वर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अजय सिंह, एएसपी राहुल राज व सीओ सिटी उदयप्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। गौरतलब है कि रामबचन व गांव निवासी सुरेंद्र दुबे के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है।

मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसे लेकर ही दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। लगभग एक पखवारे पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। बुधवार को हुए विवाद को भी इसी पुराने घटनाक्रम की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें