फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Thu, 18 Feb 2016 10:25 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लगवाकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। इस संबंध में गुरुवार शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


एसओ एनके पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात किसी शरारती तत्व ने गांव के बाहर लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामदौर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आनन- फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। देर रात ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराकर लगवा दिया गया। एसओ ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें