एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नाऊ का पूरा गांव निवासी रवीश शर्मा पुत्र रामलाल के विरुद्घ थाने में वर्ष 2012 में अपहरण का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह घर पर मौजूद है। पुलिस टीम ने रात में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसका चालान कर दिया गया।