फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूटे 70 हजार

Thu, 07 Jan 2016 11:04 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद हवा में असलहा लहराते हुए वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में राजेसुल्तानपुर पुलिस ने वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सैनिक इण्डेन गैस एजेंसी बसखारी से रसोई गैस सिलेंडर डिलेवरी वाहन को लेकर चालक रामअशीष यादव व दो अन्य कर्मी जहांगीरगंज के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि जहांगीरगंज, गिरैयाबाजार, कम्हरिया, गढ़वल, पदुमपुर बाजार में गैस सिलेंडरों की डिलेवरी करने के बाद वापस बसखारी आ रहे थे।

गुरुवार अपराह्न चार बजे जब वे गिरैयाबाजार के निकट पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने अपने मुंह को मफलर से छिपा रखा था। इससे पहले कि वाहन चालक रामअशीष यादव व कर्मी अवधेश यादव तथा संदीप यादव कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने उन्हें असलहे लगा दिया। एक बदमाश ने चालक सीट के बगल रखा रुपये से भरा बैग ले लिया।
विज्ञापन


बाद में चालक रामअशीष ने दूरभाष पर घटना की सूचना गैस एजेंसी मालिक रामपाल यादव व राजेसुल्तानपुर पुलिस को दी। कुछ ही देर में राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में पुलिस ने डिलेवरी वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आई। एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव ने बताया कि तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर गैस एजेंसी मालिक रामपाल यादव ने दूरभाष पर बताया कि वह लखनऊ में हैं।

सूचना मिलने पर वह वापस लौट रहे हैं। बसखारी पहुंचकर वह केस दर्ज करने के लिए तहरीर देंगे। बताया कि सप्ताह में दो बार सोमवार व गुरुवार को डिलेवरी वाहन राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज क्षेत्र में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें