फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार नगदी समेत ढाई लाख का माल उड़ाया

Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत धवरुआ ग्राम पंचायत के विश्वकर्मा का पुरवा में रविवार रात चोरों ने एक घर से 40 हजार की नगदी समेत लगभग ढाई लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवारीजन को सोमवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित खेत में दो खाली बाक्स पड़े मिले। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी। घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।

 विश्वकर्मा का पुरवा गांव निवासी सुजेश कुमार पुत्र विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों के साथ रविवार देर शाम खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चले गए। सोमवार सुबह उनकी पत्नी घर के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गईं। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। दो अलमारियों का ताला टूटा हुआ था। दो बाक्स नदारद थे।
विज्ञापन


उनकी गुहार पर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। चोरी की घटना की जानकारी होने पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। बाक्स की तलाश में सुजेश ग्रामीणों के साथ निकले तो घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में दोनों बाक्स मिल गए, उसके अंदर का सामान नदारद था।

कुछ पुराने कपड़े ही खेत में पड़े थे जबकि जेवर व नए कपड़े नहीं थे। जानकारी होने पर एसओ चंद्रभान यादव ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

तहरीर के अनुसार चोर 40 हजार की नगदी के अलावा लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण व नए कपड़े उठा ले गए। एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त हो गया।

उनका कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही धवरुआ बाजार में एक सराफ की दुकान से बाइक सवार सशस्त्र बदमाश लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें