फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसाई से लूटे लगभग 3 लाख रुपये, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदैनी के निकट शुक्रवार दोपहर एक व्यवसायी से बदमाशों ने दिनदहाड़े लगभग तीन लाख रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत अचकवा गांव निवासी सूर्यपाल दिनकर शुक्रवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। यहां उसने एक लाख रुपये निकाल कर उसे बाइक की डिग्गी में रखा, जिसमें एक लाख अस्सी हजार रुपये पहले से ही रखे हुए थे। बताया जाता है कि वह रुपये उसने अहिरौली बाजार निवासी अपने मामा से उधार लिया था।
सूर्यपाल बैंक से धननिकासी के बाद बाइक से इल्तिफातगंज रोड से होते हुए अपने घर जाने लगा। जब वह चंदैनी गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच एक बाइक सवार दो बदमाश उसे ओवरटेक करते हुए आगे निकले और कुछ दूर आगे जाकर सूर्यपाल को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझता, तब तक एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने बाइक में लगी चाभी निकाल ली।
विज्ञापन

सूर्यपाल ने इसका विरोध करना चाहा, तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दूसरे बदमाश ने डिग्गी खोलकर उसमें रखा दो लाख अस्सी हजार रुपये की राशि निकाली और उसे साथ लाए थैले में डालकर पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

पेशे से पतंजलि सामग्रियों के व्यवसायी सूर्यपाल ने बताया कि उसके घर में आगामी दिनों में वैवाहिक आयोजन है। इसके लिए न सिर्फ घर बनवा रहा है, बल्कि दहेज में देने के लिए दो पहिया वाहन भी खरीदना है। इसके लिए ही उसने अहिरौली निवासी मामा से एक लाख अस्सी हजार रुपये उधार लिए थे, जबकि एक लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा जमुनीपुर शाखा से निकाले थे।
विज्ञापन


घटना की छानबीन कराई जा रही है। सभी समुचित कार्रवाई अमल में लाई जएगी। घटना को लेकर तत्परतापूर्वक खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
अशोक कुमार राय एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें