फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रचारकों को मतदान से 24 घंटे पहले खाली करना होगा कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी प्रचारकों को मतदान से 24 घंटे पहले खाली करना होगा कमरा
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। चुनाव प्रचार के लिए बाहरी जनपद से आए लोगों को मतदान से 24 घंटे पहले जनपद छोड़ना होगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की निगाहें जिले में संचालित होटल, ढाबा व धर्मशालाओं पर भी है। पुलिस प्रशासन ने संबंधित स्थानों की सूची तैयार कर ली है। साथ ही संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया जा रहा कि उनके यहां ठहरने वाले सभी आगंतुकों का पूर्व विवरण अवश्य रखें। गैर जनपद से चुनाव प्रचार के लिए आए आगंतुकों को यह आगाह कर दें कि उन्हें मतदान शुरू होने से 24 घंटे पहले ही कमरा खाली करना होगा। पुलिस टीम की छापेमारी में यदि निर्देशों का उल्लंघन मिला तो ठहरने वाले के साथ ही संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

मतदान के दिन किसी प्रकार की असहज स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन चौतरफा कड़ी निगाह बनाए हुए है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले में संचालित होटलों के अलावा ढाबा व धर्मशालाओं की सूची तैयार कर ली गई है। यहां पहुंचने वाले सभी आगंतुकों पर प्रशासन की सर्तक निगाह है। सुरक्षा के एहतियात को लेकर पुलिस प्रशासन ने ऐसे संचालकों को आगाह करना शुरू कर दिया है कि यदि उनके यहां कोई कमरा लेकर ठहरता है तो वह आगंतुक का पूर्ण विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करें। साथ ही इस बात की जानकारी अवश्य रखें कि वह किस उद्देश्य से ठहरा है। इसके अलावा संचालकों को निर्देशित किया है गया है कि यदि चुनाव प्रचार के लिए बाहरी जनपद से आए लोगों को किराए पर कमरा दिए हैं, तो वह मतदान से 24 से घंटे पहले कमरा खाली करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि इस निर्देश का पालन कराने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह समय समय पर अपने क्षेत्र के सभी होटलों, ढाबों व धर्मशाला पर चेकिंग अभियान चलाएं। संचालकों को इस बारे में विस्तृत जानकारी दें। बताया कि मतदान से एक दिन पहले एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में चलने वाले तलाशी अभियान में आबकारी टीम भी शामिल होगी। यदि इस छापेमारी में चुनाव से जुड़ा कोई भी बाहरी व्यक्ति ठहरा हुआ मिला तो न सिर्फ उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी, बल्कि संचालक के विरुद्घ भी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें