फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाइक से घर जा रहे दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा कोतवाली अंतर्गत टांडा निवासी संतोष (38) पुत्र घनश्याम अपनी 35 वर्षीय पत्नी रेखा के साथ अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अहरिया गांव निवासी नौरंग (50) पुत्र बीपतराम शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी राजनिगम (35) पुत्र राधेश्याम शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार आलापुर थाना अंतर्गत सुतहरपुर गांव निवासी रामदौर (70) पुत्र वंशराज शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत आंतडीह निवासी राजेश वर्मा (32) पुत्र शिवमंगल व हौसिला प्रसाद (26) पुत्र विंदेश्वरी शनिवार सुबह स्कूटी से अकबरपुर आते समय नगर के निकट ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां रामदौर की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें