फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक पर लगा शिक्षिका के अपरहण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय प्रबंधक द्वारा युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवती पहले संबंधित विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी। युवती के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी प्रबंधक के विरुद्ध अपहरण व धमकी दिए जाने के मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मामला टांडा नगर के एक मोहल्ले से जुड़ा है। कोतवाली में दी तहरीर में वादी ने बताया कि उसकी बहन नगर के एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा रही थी। बीते दिनों उसने प्रबंधक की गलत हरकतों के चलते स्कूल छोड़ दिया। बीते 28 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे प्रबंधक उसके घर पहुंचे और पढ़ाने के सिलसिले में बात करने के बहाने बाहर बुलवाया।

उसकी बहन जैसे ही घर से बाहर आई प्रबंधक ने अपनी पिस्तौल निकाल लिया, और उसके बहन की कनपटी पर लगा दी। कहा कि यदि किसी ने चीखने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे गोली से उड़ा दूंगा। भयवश उसके परिवारीजन कुछ नहीं कर सके। इसके बाद वह युवती को लेकर चला गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें