फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले धंसे एनएच मार्ग में फंसे दो ट्रक, टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर दो ट्रक फंसने से अस्त-व्यस्त रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर दो दिन पहले धंसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह मोरंग लदे दो ट्रक फंसने से शहर की यातायात व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई। पूरे दिन यातायात जाम रहा। जाम में फंसने से लोग घंटों परेशान हुए। मोरंग सड़क पर गिराने के बाद ट्रकों को हटाया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।

जिला मुख्यालय के व्यस्ततम पुराने तहसील तिराहा के निकट गुरुवार सुबह मोरंग लदे दो ट्रक गड्ढे में फंस गए। यह संयोग ही रहा कि ट्रक पलटी नहीं। एक ही स्थान पर दो ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। इससे अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, नई सड़क, शहजादपुर-चौक व बस स्टेशन मार्ग पर जाम लग गया। तीनों मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पुराने तहसील तिराहा के निकट दो स्थानों पर धंस गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया गया। गुरुवार को वहां दो ट्रक फंसने से लगे जाम के चलते नगर में वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया। पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन नतीजा नहीं निकला।

दोपहर में एक ट्रक की मोरंग सड़क के किनारे उतारकर उसे बाहर निकाला गया। इससे एक तरफ का रास्ता साफ हुआ, जिससे जाम में फंसे लोगों को कुछ राहत मिली। इसी तरह दोपहर बाद दूसरे ट्रक को भी निकाला गया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। जाम में फंसे शहजादपुर के सुनील कुमार व राजेश ने कहा कि दो दिन से पुराने तहसील तिराहा के निकट लगभग एक ही स्थान पर सड़क दो तरफ से धंस गई थी। इसे समय रहते दुरुस्त कर दिया जाता तो गुरुवार को ये हालात न होते।
विज्ञापन


सड़क दुरुस्त कराने का दिया निर्देश
ट्रकों के फंसने की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिसकर्मी मौके भेजे गए। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। सड़क को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया है। -अशोक कुमार राय, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें