फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंक जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने सीएम योगी का पुतला फूंका
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयाग छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से रोकने पर सपाइयों में जबर्दस्त आक्रोश है।


मंगलवार को पुराने तहसील तिराहे पर सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कहा कि सरकार अपने गलत कारनामों से डरी हुई है। सरकार का ये तानाशाहीपूर्ण रवैया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन



सपा छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में एकजुट पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुराने तहसील तिराहे के निकट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।


कहा कि प्रयाग विश्वविद्यालय छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अमौसी हवाई अड्डे पर रोकना सरकार की तानाशाही है। कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की ये मनमानीपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।


सपा जिला महासचिव हाजी अकमल जुगनू व छात्रसभा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के मुद्दे पर विफल हो चुकी है। बेनकाब होने के भय से ये अन्य पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का दमन करने का प्रयास कर रही है।


इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज यादव, आलोक सिंह, अंकुश वर्मा, धर्मेंद्र यादव, अभिनव, कृष्णभक्त, स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे।


आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज सपाइयों ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन



टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने मंगलवार को टांडा नगर पालिका कार्यालय के समक्ष सीएम योगी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कहा कि जनता के मुद्दों पर विफल सरकार तानाशाहीपूर्ण कार्य कर रही है।


जलालपुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी सपाइयों ने प्रदर्शन कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें