बहराइच। पयागपुर पुलिस ने शिवदहा मोड़ के पास से दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर के निरीक्षक बृजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम मंगलवार को गश्त कर रही थी। बाइक चोरों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने शविदहा मोड़ के निकट घेराबंदी की।
पयागपुर के बीरपुर निवासी शिवराम मिश्रा और लोनियनपुरवा निवासी ननगोड़े को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। शिवराम के पास तलाशी में एक तमंचा भी बरामद हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्र के साथ ही जनपद के अन्य इलाकों से बाइकों की चोरी कर उनको बेचने का काम कर रहे थे।
दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, गौरव सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अमरनाथ व प्रशांत कुमार शामिल रहे।