फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही वृद्घा की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र में तिलकटंडा गांव में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने धारदार हथियार से घर के बाहर सो रही मेवाती देवी (70) की हत्या कर दी। सुबह बिस्तर पर वृद्धा का खून से लथपथ शव मिला। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। मुंह में खून आ जाने की वजह से परिजनों को शक था कि बदमाशों ने मृतका की जीभ भी काट डाली है। हालांकि पुलिस ने इसे खारिज किया है। वारदात के बाद बगैर पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिवारीजनों से शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे श्रीराम प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जरूरी छानबीन करने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तिलकटंडा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी मेवाती देवी पत्नी चौथी प्रजापति का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा मिला। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों को बताया कि मेवाती रात को घर के एक बाहरी हिस्से में सो रही थी। पति चौथी प्रजापति बगल के ही एक दूसरे छप्पर में लेटा था। चौथी के मुताबिक, संभवत: रात में किसी समय आए बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया। सिर पर वार की वजह से महिला के मुंह से खून निकलने लगा था। इससे सुबह लोगों को आशंका हुई कि उसकी जीभ भी काटी गई है। कुछ देर में ही जहांगीरगंज बाजार में रह रहे महिला के पुत्र व परिजन भी गांव पहुंच गए। परिवारीजन उसे एक स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वे सब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शव को रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी बीच मामले की जानकारी होते ही जहांगीरगंज पुलिस टीम पहुंच गई। रास्ते में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकवा कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने गांव जाकर बिस्तर के कुछ हिस्से व मिट्टी आदि का नमूना भी एकत्र किया। जहांगीरगंज पुलिस को महिला के बेटे श्रीराम प्रजापति ने बाद में अज्ञात के विरुद्घ हत्या करने की तहरीर दी। इसमें घटना का कोई कारण नहीं दर्शाया गया है। इस बीच शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक त्रिवेणीराम भी गांव पहुंचे और जरूरी जानकारी प्राप्त कर भरोसा दिलाया कि सभी संभव कार्रवाई तय करायी जाएगी। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर महिला के पुत्र ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने तथा जरूरी छानबीन के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें