फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से खाईं में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार रात अकबरपुर मालीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक ट्रैक्टर समेत खाई में गिर पड़ा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत महमदपुर हमजा गांव निवासी जितेंद्र (30) पुत्र छविराज बुधवार रात अकबरपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह मालीपुर थाना अंतर्गत खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे जितेंद्र उसके नीचे दब गया। जब तक जितेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ मालीपुर वकील सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर इससे पहले चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
वहीं आजमगढ़ जनपद के पवई थाना अंतर्गत पवई निवासी चंद्रबली (33) पुत्र रामअजोर गुरुवार सुबह अंबेडकरनगर के बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार में सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अलीगंज थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी सतीराम (45) पुत्र हरीलाल बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत गद्दोपुर गांव निवासिनी रेशमा खातून (22) पत्नी मोहम्मद फारुख गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें