फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 20 हजार की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला निवासी एक महिला ने जमीन दिलाने के नाम पर अपने परिचत व्यक्ति पर 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है। उसने बताया कि वह अपने पैसों के लिए थाने के कई चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कोतवाली पुलिस को पुन: तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला निवासी गंगोत्री देवी ने तहरीर में बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत खूनीबड़ गांव के एक परिचत ने उसे जमीन दिलाने का झांसा देकर उससे 20 हजार रुपये लिए थे। गंगोत्री देवी का आरोप है कि आरोपी ने न तो उसे जमीन दिलाई और न ही पैसे वापस कर रहा है। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। गंगोत्री देवी ने बताया कि इस मामले में उसने चार अप्रैल 2017 को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर जांच की बात कर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें