फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही महिला पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत कम्हरिया गांव में गुरुवार सुबह खेत में काम कर रही एक महिला की आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही शासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कम्हरिया निवासिनी अनरसा देवी (36) पत्नी रामनरायन गुरुवार सुबह मेंथा फसल की सिंचाई कर रही थी। लगभग नौ बजे अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए महिला जब तक वहां से किसी सुरक्षित स्थान पर जाती, इसी बीच बिजली गिर गई। इससे वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक घरवाले उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस बीच आलापुर तहसीलदार सुदामा वर्मा ने मृतका के घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही परिवारीजनों को शासन से अहेतुक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले
आलापुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश से एक तरफ जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी कुछ राहत मिली। लगभग एक घंटे बारिश से गन्ने के खेत लबालब भर गए। दरअसल मौजूदा समय में गन्ना व गन्ने के फसल की सिंचाई की सख्त जरूरत है। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसान रामलखन, संतराम व श्यामलाल ने कहा कि बारिश की सख्त जरूरत थी। हालांकि उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई, लेकिन जो भी हुई, उससे लाभ तो मिला ही है। बारिश होने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें