फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इजाल के दौरान ले जाते हुए मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
मंगलवार को हादसे में घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। घायल का बिजनौर में इलाज चल रहा था। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब वह अपनी बहन व भांजों को लेकर लक्सर आ रहा था।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के चाडवाला गांव निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्र रामसिंह लक्सर कस्बे में कई वर्षों से जूस बेचने का काम करता था। वह लक्सर कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार शाम को कैलाश अपने गांव से अपनी बहन व उसके दो बच्चों को बाइक से लक्सर के लिए निकला था। वह जैसे ही गोपालपुर गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी मोटरसाइकिल की भिडंत हो गई। इससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन व भांजों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी मिलने पर परिजन कैलाश को इलाज के लिए बिजनौर अस्पताल लेकर गए। बुधवार को डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें