फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता के चल रहे 29 विद्यालयों में लगेगा ताला, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर विकास खंड के बिना मान्यता प्राप्त 29 विद्यालयों को ताला बंद कर देने का नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर ने सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सोमवार को पत्र जारी कर कहा कि यदि यह विद्यालय चलते पाए गए, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस बीच यह नोटिस जारी होने के बाद से संबंधित विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन होता आ रहा है। इन विद्यालयों को पूर्व में ही संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया। नतीजा यह कि सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर ने क्षेत्र के 29 विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर कहा कि विद्यालय का संचालन बगैर मान्यता के किया जा रहा है। यह कानूनी रूप से अपराध है।
नोटिस में तत्काल प्रभाव से विद्यालय बंद कर देने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि ऐसा न हुआ, तो जांच के दौरान इनमें से जो भी स्कूल चलते पाए जाएंगी, उनके विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस बीच नोटिस निर्गत होने के बाद से संबंधित विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं में भी हड़कंप का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस
हीरामती माण्टेसरी स्कूल प्रतापपुर बेलवरिया, सरस्वती विद्या ज्ञानमंदिर कजदहा, बीएम एकेडमी अमोला, डिवोटेड पब्लिक स्कूल शाहपुर महमूदपुर, एकता पब्लिक स्कूल अमोला, सरस्वती ज्ञान मंदिर अमड़ी, तपशी आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर, डीएसपी चिल्ड्रेन स्कूल बिड़हर, एसएन पब्लिक स्कूल कवहीअंजनपुर, आरएस कान्वेंट प्राथमिक विद्यालय हथिनालाला, बाबा ओरीदास शिक्षण संस्थान मूसेपुर कला, मदनी पब्लिक स्कूल कटोखर, महादेव सिंह स्मारक बालिका विद्यालय मदारडीह, सुखदेव सिंह मेमोरियल विद्यालय शेखपुर मलपुरा, जय दुर्गा बाल विद्यामंदिर हिसामुद्दीन पिपरा, सरस्वती बाल विद्यामंदिर महेशपुर मण्डप, आस्था पब्लिक जूनियर स्कूल, मदरसा बहरुल उलूम अछती, सरस्वती ज्ञान मंदिर मदरही, एसवीएम इंटरनेशनल स्कूल सरावां हमजापट्टी, सनराइज पब्लिक स्कूल रूढ़ी, कुंता कालीचरण विद्यालय जंगलपट्टी नसीरपुर, वीरांगना फूलनदेवी शिक्षण संस्थान कौड़ाही, बाबा भैरव जूनियर हाईस्कूल कौड़ाही, एमएम आजाद विद्यालय शिवतारा, एसएन पब्लिक स्कूल सेहरामऊ, दिलराजी देवी नर्सरी स्कूल सेहरामऊ, एम कायनात जूनियर हाईस्कूल कौड़ाही तथा कृष्णा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल डगडगवा।

साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं होंगे प्रभावित
नोटिस के बाद जिन 29 विद्यालयों में ताला लटक जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है, उनके बंद होने से लगभग साढ़े तीन हजार छात्र छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि विद्यालय बंद होने की स्थिति में नए विद्यालय में नाम लिखाने के दौरान अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही ड्रेस व किताबों के बदलने का भी नुकसान अभिभावकों पर पड़ेगा। लगभग 300 शिक्षक शिक्षिकाओं के रोजगार पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

विद्यालय बंद न हुए तो दर्ज होगा केस
29 विद्यालयों को बिना मान्यता के चलने पर नोटिस जारी किया गया है। यह विद्यालय यदि फिर से चलते पाए गए, तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-बड़कऊ वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें