फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े जहरखुरान गिरोह के तीन सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। ट्रेनों में यात्रियों को जहर खिलाकर लूटने वाले तीन बदमाशों को टांडा कलवारी पुल के निकट नहर की पुलिया के पास स्वॉट टीम व अलीगंज पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए चोरों के पास से दो पैकेट नशीला पाउडर भी बरामद किया है। बाद में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगंज एसओ राहुल कुमार तथा स्वॉट टीम प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली टांडा कलवारी नहर की पुलिया के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं। जानकारी मिलते ही अलीगंज थाना और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से नहर की पुलिया के पास पहुंचे तो संदिग्ध लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान पंकज पुत्र महेंद्र थाना अहिरौला आजमगढ़, सुभाष पासी व सुनील पासी पुत्रगण रामनाथ निवासी बसगीत, जहानाबाद, आजमगढ़ बताया। एसओ ने बताया कि तीनों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने ट्रेनों के यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें