फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा विधायक संजू देवी के जेठ को जान से मारने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा विधायक संजू देवी के जेठ वेदप्रकाश गुप्ता को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार मोबाइल पर मैसेज में कहा गया कि वह रामबाबू व राममोहन हत्याकांड में न्यायालय में पैरवी करना छोड़ दें, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टांडा विधायक संजू देवी के पति रामबाबू की हत्या 3 मार्च 2013 को गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य गवाह रामबाबू के सगे भतीजे राममोहन की भी हत्या 8 माह बाद 4 दिसंबर को गोली मारकर कर दी गई। दोनों मामलों में रामबाबू के बड़े भाई वेदप्रकाश गुप्ता वादी बने थे। दोनों मामलों में टांडा के तत्कालीन सपा विधायक अजीमुलहक पहलवान का नाम प्रमुखता से उछला था। राममोहन हत्याकांड मामले में उन पर केस भी दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच में क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर सपा सरकार के दौरान तत्कालीन गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने जिले में पहुंचकर हुंकार भरी थी। विधायक संजू देवी व उनका पूरा परिवार मामले में सीबीआई जांच को लेकर लगातार आवाज बुलंद कर रहा है।
इस बीच वेदप्रकाश गुप्ता ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर कहा कि 16 जनवरी की शाम उन्हें एक मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला। इसमें कहा गया कि कितने दिनों से समझाया जा रहा है, लेकिन मुकदमे की पैरवी में लगे हो। अबकी तुत्हारा ही नंबर है। धमकी में 10 लाख रुपये की डिमांड भी की गई। कहा गया कि यह आखिरी मैसेज है। बात न मानने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। उधर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में जरूरी विवेचना सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें