फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पैसा देने से इंकार करने पर युवक ने बुधवार पूर्वाह्न बड़े भाई पर कट्टे के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इर्दगिर्द के लोगों ने हमलावर युवक को दौड़ाया, तो वह कट्टा फेंककर भाग खड़ा हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना अकबरपुर थाना अंतर्गत शाहजहांपुर मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी सरवर (35) पुत्र लाल मो. अपने बड़े भाई मो. आलम (40) से किसी काम के लिए पैसा मांगा। मो. आलम ने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। घरवालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद मो. आलम घर से बाहर निकला तो सरवर ने उसका रास्ता रोक लिया। अभद्रता करते हुए कट्टे के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे आलम के सिर में चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बाजारवासियों ने सरवर को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख सरवर सड़क पर ही कट्टा फेंककर भाग खड़ा हुआ। जानकारी होने पर पहुंचे घरवालों ने बाजारवासियों की मदद से गंभीर रूप से घायल आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पहुंची पुलिस ने पहले घटनास्थल का जायजा लिया, फिर जिला अस्पताल पहुंचकर आलम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि आलम की तहरीर पर सरवर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें