पूर्वमंत्री गायत्री के बेटे सहित 10 भूमाफिया पर कार्रवाई शुरू
अमेठी। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के दस बड़े भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़े भूमाफिया की सूची में पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे सहित दस लोग शामिल हैं।
शासन के निर्देश पर भूमाफिया के विरुद्ध क्षेत्रवार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बड़े भूमाफिया को चिह्नित कर तहसील प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि, तहसील क्षेत्र के दस बड़े भूमाफिया को चिह्नित कर लिया गया है। भूमाफिया की सूची में संग्रामपुर निवासी पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के करीबी अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, संग्रामपुर निवासी इंद्र प्रकाश उर्फ लल्लू, अमेठी में पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति, बैजनाथ सिंह, राजाराम, नसीम, कलालुद्दीन, मुंशीगंज में शिवदास, शिवलाल व रामकेवल शामिल हैं। बताया कि, इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।