फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन के पिता को किया अपहृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन के पिता को किया अगवा
विज्ञापन

भीटी। अवैध विद्युत कनेक्शन काटे जाने से कटेहरी बाजार के कुछ लोगों ने संविदा लाइनमैन के घर पहुंचा हंगामा किया। इस दौरान मिले लाइनमैन के पिता को अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने तलाश की लेकिन अगवा व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि बिल जमा करने के लिए लाइनमैन को दिए गए पैसों का विवाद सामने आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक भीटी क्षेत्र में ग्राम भगवान पट्टी निवासी सुधीर तिवारी कटेहरी बाजार के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन है। सुधीर के मुताबिक गत दिवस कटेहरी बाजार में कुछ लोगों के अवैध कनेक्शन काटकर केबल जब्त किया गया था। इससे नाराज कटेहरी बाजार के कई लोग गोलबंद होकर उसे खोजते हुए शुक्रवार सुबह गांव पहुंच गए। वहां सुधीर नहीं मिला तो हंगामा करते हुए परिवारीजनों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


वह लोग गांव से मिझौड़ा चीनी मिल के निकट पहुंचे जहां सुधीर के पिता रामभवन मिल गए। उन लोगों ने रामभवन को पकड़कर बाइक पर बैठा लिया और अगवा कर कटेहरी की तरफ चले गए। जानकारी पर सुधीर ने सूचना पुलिस को दी। भीटी व अहिरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश की गई अगवा किए गए रामभवन का पता नहीं चला।
विज्ञापन


भीटी कोतवाली प्रभारी वकील सिंह यादव के मुताबिक एक वृद्ध को अपहृत करने का आरोप लगा है। छानबीन में सामने आया कि लाइनमैन ने बिजली बिल जमा करने के लिए पैसा लिया था। उसे वह जमा नहीं कर पाया, जिससे कई लोगों के कनेक्शन कट गए। इससे नाराज लोग गांव पहुंचे जहां से लाइनमैन के पिता ने मिझौड़ा चलकर बैंक से पैसा निकालकर देने को कहा था। इसके बाद बुजुर्ग कहां गया, इसकी छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें