फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी समेत दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी समेत दो पर केस
विज्ञापन

टांडा (अंबेडकरनगर)। वाहन पर अनुमति से अधिक ध्वनि यंत्र लगाकर सपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने पर कोतवाली पुलिस ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी व वाहन चालक के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।

शुक्रवार दोपहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौक के निकट चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी बीच सपा प्रत्याशी का प्रचार करता हुआ एक ई-रिक्शा उधर से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रुकवा लिया। वाहन पर अनुमति से अधिक न सिर्फ झंडे, बल्कि हॉर्न लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही सपा प्रत्याशी रेहाना अंसारी व वाहन चालक सिराज के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें