फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर पौत्र के साथ बाइक से घर जा रहे वृद्ध को जीप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेकर पौत्र के साथ घर जा रहे वृद्ध को जीप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

पौत्र की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। दवा लेकर पौत्र के साथ बाइक से घर लौट रहे वृद्ध को जीप ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पौत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आलापुर थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी संहारु (75) पुत्र शीतलू बुधवार पूर्वाहन अपने पौत्र अंकित (22) पुत्र ज्ञानप्रकाश के साथ बाइक से बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार स्थित एक डॉक्टर को दिखाने आए थे। दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बसखारी आलापुर मार्ग स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों को गंभीरावस्था में दोनों को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने संहारु को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित की गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। अकबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर गांव निवासी पवन (22) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत बुझावनपुर गांव निवासी शिवम (24) मंगलवार देर शाम बाइक से कटेहरे से घर जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर है। अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी विनय (22) बुधवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर थाना अन्तर्गत बरवां निवासी देवनरायन (25) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी अंकेश (18) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से बस स्टेशन की तरफ जा रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें