ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
बाराबंकी। लखनऊ से इलाज कराकर लौट रही एक महिला की रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा गांव निवासी केशव की पत्नी सुंदारा (55) बुधवार सुबह लखनऊ से ट्रेन से घर लौट रही थी। रसौली रेलवे स्टेशन के पास उतरते समय सुंदारा अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुंदारा के पुत्र अवधेश ने बताया कि, वह अपना इलाज कराने के लिए लखनऊ गई थीं। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि, महिला की मौत किस ट्रेन की चपेट में आकर हुई है इस बारे में पता किया जा रहा है।