फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 हजार से अधिक किसानों का माफ हुआ 32 करोड़ से अधिक कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
7 हजार किसानों का 32.8 करोड़ का कर्ज माफ
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत सोमवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन कर 7 हजार 85 किसानों को 32 करोड़ 79 लाख 66 हजार 741 रुपये के कर्जमाफी प्रमाणपत्र सौंपे गए।

भीटी में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद हरिओम पांडेय ने किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों के हित को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन


फसल ऋण मोचन योजना के तहत तीसरे चरण में सोमवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन कर 7 हजार 85 किसानों को 32 करोड़ 79 लाख 66 हजार 741 रुपये के कर्जमाफी प्रमाणपत्र सौंपे गए।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरिओम पांडेय ने करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ तकनीकी खेती की तरफ भी ध्यान दें ताकि उन्हें अधिक लाभ मिले। कहा कि वादे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया गया।

आगे भी केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों के हित को लेकर आवश्यक कदम उठाएंगी। कार्यक्रम के दौरान 646 किसानों को तीन करोड़ 10 लाख 49 हजार 154 रुपये की कर्ज माफी का प्रमाणपत्र सौंपा गया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार विधायक संजू देवी ने किसानों को आश्वस्त किया कि केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार उनके हित को लेकर आवश्यक कदम उठाएंगी।

कहा कि यदि किसान खुशहाल होगा तो देश भी तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा। यहां कुल 1207 किसानों को पांच करोड़ 81 लाख 96 हजार 221 रुपये के कर्ज माफी प्रमाणपत्र सौंपे गए। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक अनीता कमल ने कहा कि किसानों के हित को लेकर सरकारें पूरी तरह गंभीर हैं।

कार्यक्रम में 1751 किसानों को सात करोड़ 74 लाख एक हजार 688 रुपये के कर्ज माफी प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस मौके पर यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, आनंद जायसवाल व अवधेश कमल आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एलडीएम अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में 1728 किसानों को आठ करोड़ नौ लाख दो हजार 834 रुपये के कर्ज माफी प्रमाणपत्र सौंपे गए।
विज्ञापन


अकबरपुर में भी सांसद हरिओम पांडेय की मौजूदगी में 1753 किसानों को आठ करोड़ 41 लाख छह हजार 844 रुपये के कर्ज माफी प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस मौके पर उपकृषि निदेशक विनोद कुमार व एसडीएम विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें