फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका की हत्या कर टैंक में फेंका गया शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोेरी की हत्या, टैंक में मिला शव
विज्ञापन

जलालपुर। छह दिन से लापता एक किशोरी का शव घर के पास स्थित शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा भरा था। सोमवार को शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, जिस पर छह दिन पहले किशोरी को अगवा करने का आरोप है।

यह घटना सम्मनपुर थानान्तर्गत डड़वा महमदपुर की है। गांव निवासी रामबचन ने छह दिन पहले सम्मनपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बबिता उर्फ आसमां घर से लापता हो गई। तहरीर में रुस्तमपुर गांव निवासी अनिल कुमार पर अपनी पुत्री को बहलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन ही करती रह गई और सोमवार सुबह रामबचन के घर के पीछे स्थित शौचालय के टैंक में पुत्री का शव मिला। टैंक से तेज दुर्गंध निकलने पर ग्रामीणों का संदेह हुआ। उन्होंने टैंक में देखा तो बबिता का शव पड़ा होने का पता चला। उसके मुंह में कपड़ा भरा था।
विज्ञापन


इस जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ सम्मनपुर देवीचरण गुप्त मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर सूत्रों के अनुसार पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें