विद्युत खंभे में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इसके अलावा एक महिला घर में कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
यह हादसा कटेहरी में हुआ। गांव निवासी राजेंद्र कुमार (64) रविवार सुबह खेत जा रहा था। इस दौरान गांव के बाहर लगे बिजली के खंभे में करंट उतरा था। उससे हाथ छू जाने से राजेंद्र करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे खंभे से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
उसे पहले सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर सम्मनपुर क्षेत्र में कुर्की बाजार निवासी कंचन (26) रविवार सुबह घर में कपड़े प्रेस कर रही थी। इस दौरान कटे तार पर हाथ पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।